मैगलगंज के भ्रष्ट रेंजर अवैध कटान को दे रहे बढ़ावा, आखिर कैसे बचेंगी हरियाली !
मैगलगंज के भ्रष्ट रेंजर अवैध कटान को दे रहे बढ़ावा, आखिर कैसे बचेंगी हरियाली ! राकेश मौर्य संवाददाता लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की मैगलगंज रेंज के भ्रष्ट रेंजर कृष्णा सागर अवैध कटान पर अंकुश लगाने की जगह खुद ही अवैध कटान को बढ़ावा दे रहे हैं। आरोप है कि मैगलगंज रेंजर से सीधे सांठगांठ कर शातिर लकडकटटें क्षेत्र में धडल्ले से अवैध कटान कर रहे हैं। बीते दिनों शातिर लकडकटटों ने मैगलगंज रेंजर से सांठगांठ के बाद दर्जनों हरी भरी आम की बागों का सफाया कर डाला है। शातिर लकडकटटों का कहना है कि जब हमारी रेंजर साहब से सेटिंग है तो हम कुछ भी काट लें, हमे किसी से डरने की क्या जरूरत है। ज्ञात हो कि खीरी जनपद की मैगलगंज रेंज में फैला भ्रष्टाचार अब जग जाहिर हो चुका है। मैगलगंज रेंज के रेंजर कृष्णा सागर को भी अपने उच्चाधिकारियों का ज़रा भी डर नहीं है। जिसके चलते मैगलगंज रेंजर कृष्णा सागर बेझिझक होकर क्षेत्र के शातिर लकडकटटों के साथ गलबहियां करने लगे हैं तथा उनसे मोटी रकम लेकर उन्हें अवैध कटान करने की खुली छूट दे रहे हैं। इसी खुली छूट की बदौलत ही शातिर लकडकटटें बीते दो दिनों से क्षेत्र के सरै...