आर्टिस्ट सुनीता सिंह ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की बनाई पेंटिंग भगवान गणेश की मनमोहक पेंटिंग बनाकर आम जनमानस को दी बधाई

आर्टिस्ट सुनीता सिंह ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की बनाई पेंटिंग भगवान गणेश की मनमोहक पेंटिंग बनाकर आम जनमानस को दी बधाई   


विजय कुमार जयसवाल संवाददाता

                                                                             लखीमपुर खीरी। जनपद में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में आर्टिस्ट सुनीता सिंह ने अपने हाथों से गणेश उत्सव की शुरुआत में मनमोहक पेंटिंग बनाकर आम जनमानस को बधाई दी है। आर्टिस्ट सुनीता इससे पूर्व भी कई प्रकार की मनमोहक पेंटिंग बनाकर सुर्खियों में रही है। उन्होंने बड़ी मेहनत से भगवान गणेश की मनमोहक तरीके से गणेश जी की प्रतिमा को बनाया है। आर्टिस्ट सुनीता सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कला के प्रति प्रेम रहा है। गोला गोकर्णनाथ खीरी शहर के एक मोहल्ले रहने वाले राजकुमार सिंह की बेटी सुनीता सिंह  पूर्व में भी कई तरह की पेंटिंग बनाकर अपना परचम लहरा चुकी है।

  इस बार भी उन्होंने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में बड़े ही मनमोहक तरीके से भगवान गणेश जी की पेंटिंग को बनाया है। जो देखने में बहुत ही सुंदर लग रही है। उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद लोग काफी लाइक शेयर और कमेंट कर रहे है। आर्टिस्ट सुनीता सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कला के प्रति प्रेम रहा है। कला ही उनके जीवन का संपूर्ण आधार है। सुनीता सिंह ने बताया कि वह गणेश भगवान कोई अपना इष्ट देव के रूप में मानती है। इसलिए उन्होंने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गणेश जी की प्रतिमा की पेंटिंग बनाकर सभी के समक्ष प्रस्तुत की है।


 जिसे देखकर लोगों ने सुनीता सिंह की पेंटिंग को काफी मनमोहक बताया है। आर्टिस्ट सुनीता सिंह वर्तमान समय में कला विषय की कोचिंग की अध्यापक भी है। वे अपनी कला को बच्चों में समर्पित कर  रही है। लोगों का मानना है कि उनकी कला  को अगर किसी भी संस्था या सरकार द्वारा उन्हें कला प्रदर्शनी के लिए सहयोग प्रदान किया जाए। तो उनकी कला का परचम अपने प्रदेश में ही नही बल्कि विदेशों में भी लहराएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कवि हरीश शर्मा के जन्मदिवस पर हुआ जन जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ

लखनऊ का इकाना स्टेडियम है पूरी तरह तैयार, 29 जनवरी को होगी भारत और न्यूज़ीलैंड की भिड़ंत शानदार

सिंगनिया ग्राम पंचायत को लगा भ्रष्टाचार का दीमक ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की शिकायत