खीरी जनपद की ईसानगर पुलिस ने 04किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खीरी जनपद की ईसानगर पुलिस ने 04किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ  एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


अमित मौर्य चीफ एडिटर लखीमपुर खीरी 


लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की ईसानगर पुलिस ने अभियुक्त  को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को गिरफ्तार अपराधी के पास से 04किलो 600 ग्राम गांजा बरामद कर  पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। 


जानकारी के मुताबिक खीरी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत  उ०नि०शिवा जी दुबे प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में निकले थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोपाल पुरवा गौशाला तिराहे के पास गांजे के साथ खड़ा है। ईसानगर पुलिस ने  अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा अपराधी रियाज पुत्र रहीश निवासी ग्राम चिकवनपुरवा थाना ईसानगर का रहने वाला हैं।  पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तके पास से 04 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। ईसानगर पुलिस ने उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में  पर मु0अ0सं0 461/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस  में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी में थाना ईसानगर की प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी खमरिया उ०नि०शिवा जी दुबे, हे०का०रामसुख ,का०मनोज कुमार,का०गौरव मिश्रा,का०प्रदीप कुमार की अहम भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

कवि हरीश शर्मा के जन्मदिवस पर हुआ जन जागृति अभियान का भव्य शुभारंभ

लखनऊ का इकाना स्टेडियम है पूरी तरह तैयार, 29 जनवरी को होगी भारत और न्यूज़ीलैंड की भिड़ंत शानदार

सिंगनिया ग्राम पंचायत को लगा भ्रष्टाचार का दीमक ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की शिकायत